Tuesday, May 26, 2026

राम मोहन शर्मा जी जीवन परिचय

Rammohan sharma (2 नवंबर 1929_ 6 दिसम्बर 2015) राम मोहन शर्मा जी का जन्म 2 नवंबर, 1929 को अंबाला कैंट में हुआ था। इनके पिता डॉक्टर साधुराम शर्मा मूल रूप से जगाधरी के रहने वाले थे और अंबाला में अपना चिकित्सालय चलाते थे। राम मोहन की माताजी श्रीमती योगमाया शर्मा गृहिणी थीं। ये उनकी इकलौती संतान थे, हालांकि पिता की पहली शादी से भी इनका एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन थे। राम मोहन ने अंबाला के आर्या स्कूल से मैट्रिक शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद उसी स्कूल से जुड़े जी. एम. एन. कॉलेज से बी.ए. की परीक्षा देने के बाद ही ये मुंबई 1949 में चले गये। फ़िल्में देखने का उन्हें बेहद शौक़ था।

YouTube Link ▶️ https://youtu.be/HyBd0Rm_TfI?si=pJX3KspaqWFgUw1V

#krishnaprachi

No comments:

Post a Comment